[ad_1]
बिहार की हम पार्टी झारखंड में कर रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
झारखंड विधानसभा में जमीन की तलाश के लिए बिहार की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) रांची में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है। पार्टी यहां संभावनाओं की तलाश में है। आज पार्टी की एक दिवसीय बैठक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर
.
आज हो रही बैठक में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, बिहार के विधायक प्रफुल मांझी, अनिल कुमार, ज्योति देवी समेत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और अन्य पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
पांच से छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने की संभावना
पार्टी की संभावनाओं को लेकर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। हमारी पार्टी यहां राजनीतिक जमीन तलाश रही है। एक दिवसीय बैठक के बाद हम कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसी सीटें जो बिहार की सीमावर्ती सीटें है, वहां हम संभावना देख रहे हैं।
जैसे चतरा और पलामू है। इसके अतिरिक्त धनबाद जैसी वैसी सीटें भी हैं, जहां बिहार से आकर लोग रह रहे हैं। काम कर रहे हैं। हम यहां समन्वय बना कर काम करेंगे तो यह कारगर होगा। ऐसे में पांच से छह सीटें ऐसी है, जिन पर विचार किया जा सकता है। इन्हें टारगेट किया जा सकता है।
गठबंधन ही नहीं अकेले भी लड़ सकती है चुनाव
राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि निश्चित रूप से हम संभावना देख रहे हैं। आज की बैठक में हम अपने कार्यकर्ताओं से यह पूछ रहे हैं कि हमें चुनाव लड़ना चाहिए की नहीं लड़ना चाहिए। हम यहां अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं की स्थिति का आकलन करेंगे। फिर प्रस्ताव आया तो विचार करेंगे।
हम बिहार में एनडीए के साथ हैं। केंद्र में भी हैं। हम उनसे भी बात कर सकते हैं। झारखंड में भाजपा के शीर्ष नेताओं से बात करेंगे। हमारी पार्टी में जो कुछ होगा, उसे तय करेंगे। हम चाहेंगे कि जिस तरह से हम बिहार में हैं, उसी तरह झारखंड में भी भाजपा के साथ मिल कर चुनाव लड़े। संभावना बनी तो ठीक नहीं तो हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं।
इन प्रस्तावों को लेकर हो रही बैठक
- बिहार और अन्य राज्यों में संगठन के विस्तार पर चर्चा
- आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का आकलन और बूथ स्तरीय समिति की समीक्षा
- बिहार के साथ-साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में सदस्यता अभियान की अद्यतन स्थिति
- मेन स्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर चर्चा
- हम के जनसंपर्क अभियान और सम्मेलनों की रणनीति
- जहां निकट भविष्य में चुनाव होने हैं और पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है, उन राज्यों के लिए घोषणापत्र तैयार करने पर चर्चा
- केरल की लेबर पार्टी के हम में विलय के प्रस्ताव और आम सहमति बनाने पर चर्चा
[ad_2]
Source link