[ad_1]
सिमडेगा में आठ अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार
सिमडेगा पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 08 अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पशु तस्कर बनडेगा ओडिसा के रास्ते अवैध रूप से कुछ गौवंशीय पशुओ को रांची ले जाने की जानकारी मिली।
.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी दल बनाया। छापेमारी के दौरान आठ अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए। उनके साथ चार गौवंश, तीन पिकअप वाहन और एक पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
थाने में मामला हुआ दर्ज
इस कार्रवाई के बाद मुफसिल थाना कांड सं0-10/24 के धारा-317 (5)/3(5) बीएनएस, 12(1) (2) झारखंड गौवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 11 (1) (ए)/11 (1) (डी) पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम 1960 दर्ज किया गया है।
आरोपियों ने संलिप्तता स्वीकारी
गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि ये सभी रैकी कराते हुए 32 पशुओं को ले जा रहे थे। पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही सभी पशुओं को गाड़ी से भगा दिए।
जिसमें से 04 पशु को बरामद किया गया है। अन्य पशुओं की बरामदगी के लिए तलाशी चल रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अजमेर भंडारी, इरशाद साई, इकरामुल हक, साकीर मीर, आजाद खान, परवेज खान, शमीम बख्श, अशुदुल्ला। शामिल हैं।
[ad_2]
Source link