[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Budget 2024: निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश किया है। यह मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट है। बजट 2024 में झारखंड को बड़ा तोहफा मिला है। राज्य की पुरानी रेल परियोजनाओं के विस्तार का ऐलान किया गया है। इसके तहत कई किलोमीटर रेल लाइन के विस्तार का प्लान है।
इन परियोजनाओं को मिला विस्तार
जानकारी के मुताबिक, झारखंड में 1000 करोड़ रुपए से गोइलकेरा मनोहरपुर थर्ड लाइन का 40 किलोमीटर विस्तार किया जाएगा। 250 करोड़ रुपए से बंदमुंडा रांची रेल लाइन का 58 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा। 9.50 करोड़ रुपए में रांची लोहरदगा टोरी का 113 किलोमीटर विस्तार किया जाएगा। साथ ही मुरी बड़कखना 58 किलोमीटर रेल लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। राजखरसवा सिन्नी थर्ड लाइन के विस्तार का प्लान है। इसके अलावा और भी कई परियोजनाओं को विस्तार मिला है।
बजट का किसपर फोकस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आम बजट 2024-25 रोजगार, मध्यम वर्ग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) और कौशल प्रशिक्षण पर केंद्रित है और इन्हें चार जातियों- गरीब, महिला, युवा एवं किसान पर फोकस किया गया है।
वित्त मंत्री ने लोकसभा में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए कहा कि भारत के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास दोहराया है और उनके नेतृत्व में इसे ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना है। वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद, भारत की आर्थिक वृद्धि एक चमकदार अपवाद बनी हुई है, और आने वाले वर्षों में भी ऐसी ही बनी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पांच योजनाओं के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, और पांच साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा प्रदान करने की पहल की गई है, जिसका केंद्रीय परिव्यय दो लाख करोड़ रुपए है। इस वर्ष, मैंने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।’
(वार्ता इनपुट के साथ)
[ad_2]
Source link