[ad_1]
कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण सन्नाटा छाया हुआ है।
हरियाणा के भिवानी जिले के बवानी खेड़ा तहसील कार्यालय में तैनात जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी के कर्मचारी अपनी मांगें पूरी न होने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तहसील से जुड़े सभी काम अटके हुए हैं।
.
लोगों को चक्कर लगाने के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय तहसील कार्यालय को रोजाना 20 से 30 लाख का नुकसान हो रहा है।
क्या है मांगें-
बवानी खेड़ा खंड प्रधान अशोक कुमार, कर्मचारी साहिल, हन्नी, संदीप ने बताया कि उन्हें डीआईटीएस की बजाए एचकेआरएन में शामिल करने पर रोक, समान काम-समान वेतन, 58 वर्ष की जॉब सिक्योरिटी, उनकी जॉब-कर्मचारी केन्द्र सरकार के अंडर में हो, उनके पद सृजत हो व अन्य मांगे पूरी होनी चाहिए। अन्यथा वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। बताया जाता है की कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर है।
तहसील में पसरा सन्नाटा
बवानी खेड़ा तहसील कार्यालय में कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण सन्नाटा छाया हुआ है। लोगों के तहसील संबंधित कार्य अधर में अटके हुए है। दाखिला के समय शपथपत्रों के तहसीलदार के हस्ताक्षरों को लेकर फोटो खींचने वाला कोई नहीं है। वहीं आम जनता का मानना है कि कर्मचारियों ने अपनी पूरा जीवन इस कार्य में लगा दिया है तो सरकार को भी उनकी सेवा को देखते हुए उनकी मांग पूरी करनी चाहिए।
[ad_2]
Source link