[ad_1]
सिरसा जिले के जंडवाला बिश्नोईयां गांव में घर के बाहर सोए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव के ही मुकेश 20 वर्षीय का पड़ोस की लड़की के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम
.
कुछ दिनों से लड़की अपने मायके आई हुई थी। जैसे ही मुकेश को लड़की के आने की जानकारी मिली तो वह घर के आगे बार-बार चक्कर काटने लगा। जिसको लेकर लड़की के पिता और भाइयों को मुकेश का चक्कर काटना नागवार गुजर रहा था। इस बारे में गांव की पंचायत बुलाकर मुकेश को समझने का प्रयास भी किया गया। इसके बावजूद भी वह नहीं माना। जिसको लेकर बुधवार शाम लड़की के परिवार के साथ मुकेश का झगड़ा हो गया।
25 जून को हुई थी लड़की की शादी
गौरतलब है कि जिस लड़की के साथ मुकेश का प्रेम संबंध था, उसकी 25 जून को ही शादी हुई थी। मृतक व लड़की दोनों ही पारिवारिक बताए जा रहे हैं। बीती रात मुकेश (20 वर्षीय) पुत्र राय साहब अपने घर के आगे अन्य लोगों के साथ सोया हुआ था। सुबह जब परिवारजनों ने देखा तो किसी ने धारदार हथियार से मुकेश की हत्या कर दी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी किशोरी लाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
[ad_2]
Source link