[ad_1]
निकाह के बाद से ही महिला के साथ खूब मारपीट की जाने लगी (प्रतीकात्मक चित्र)।
हरियाणा के पानीपत शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उससे निकाह कर लिया। अब आरोपी उस पर तलाक देने का दवाब बना रहा है। महिला को कई दिनों तक बंधक भी बनाए रखा। उसके साथ खूब मारपीट की।
.
3 बच्चों की मां फिलहाल 4 माह की गर्भवती भी है। पति ने उसके साथ खूब मारपीट की। कहा कि अगर उसने उसे डिवोर्स नहीं दिया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति और साथ देने वाले उसके दोस्त के खिलाफ धारा 85, 115(2), 351(2) व 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है।
रेप केस दर्ज करवाने के बाद जेल जाने से बचने के लिए आरोपी ने महिला ने से शादी कर ली।
रात को घर में घुसकर किया रेप, फिर कहा- कर लूंगा शादी
एसपी को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह नूरवाला की धमीजा कॉलोनी की रहने वाली है। वह तीन छोटे बच्चों की मां है। जिनमें दो लड़कियां व एक लड़का है। महिला ने बताया कि वह पहले हरि नगर में रहती थी। जहां उसके पड़ोस में नाजीम नाम का युवक भी रहता था।
एक रात नाजीम उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही उस पर दवाब बनाया कि वह इस बारे में किसी को न बताए, वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद वह उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा और फिर शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसके खिलाफ रेप केस दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए उससे शादी कर ली।
आरोपी, महिला को अपने गांव ले गया। जहां उसे 9 दिन तक बांध कर रखा और फिर चाकू की नोंक पर तलाक पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए।
गले पर चाकू रख तलाक पेपर पर करवाए हस्ताक्षर
शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसे अपने गांव भोजपुर, जिला मुरदाबाद यूपी ले गया। जहां पति ने उसे 9 दिन तक बांध कर रखा। उसके गले पर चाकू रखकर तलाक के पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। कहा कि उसे दहेज चाहिए, लेकिन वह नहीं लेकर आई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ वहां शिकायत दी।
जहां फिर से उसने अपनी गलती मानी और उसे अपने साथ वापस पानीपत नूरवाला ले आया। यहां लाने के बाद पति ने उससे रोज मारपीट की। जिसमें पति का साथ उसका दोस्त इमरान भी दे रहा है। महिला फिलहाल 4 माह की गर्भवती है। 13 जुलाई को उसने महिला को खूब पीटा।
अब वह उस पर दवाब बना रहा है कि वह उसे तलाक दे दे नहीं, तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने बताया कि उसके पति के किसी दूसरी महिला के साथ भी अवैध संबंध है। पति नशे का आदी भी है, जोकि अपने दोस्तों के साथ घर पर ही नशे करता है।
[ad_2]
Source link