रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में भारत की जनगणना-2026 को लेकर एनसीसी कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जनगणना लोकतंत्र की मजबूत नींव है और इससे देश की योजनाओं एवं विकास की दिशा तय होती है।
प्राचार्य ने एनसीसी को विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने वाला संगठन बताया। सीटीओ एस.पी. तिवारी के निर्देशन में एनसीसी यूनिफॉर्म में सजे कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ रैली निकालकर जन-जागरूकता का संदेश दिया।
रैली के दौरान कैडेट्स ने “हमारी जनगणना-हमारा भविष्य”, “जन सहभागिता है बहुत जरूरी, भारत की जनगणना हो पूरी” तथा “जनगणना-जनतंत्र का आधार” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति और जागरूकता से भर दिया।
इस अवसर पर जेडी कैडेट अथर्व प्रताप सिंह तथा जेडब्ल्यू कैडेट्स खुशबू, पल्लवी सिंह, तन्वी तिवारी, जान्हवी गुप्ता, प्रीति कुमारी, आदित्य चौधरी, ध्रुव वत्स एवं अभय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।










