उपेंद्र तिवारी

(दुद्धी /सोनभद्र) स्थानीय कस्बा दुद्धी में सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा दिनांक 13 मई दिन बुधवार को अमवार रोड स्थित मनोरमा होटल में किरण नंद गिरी को महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा का जिलाअध्यक्ष सोनभद्र बनाए जाने के उपलक्ष में मंडलेश्वर पटटाभिषेक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जहां कार्यक्रम के दौरान आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी कौशल्या नंद गिरी (टीमा माँ )सनातनी किन्नर अखाड़ा की उपस्थिति रहेगी और इन्के द्वारा दुद्धी क्षेत्र की लोकप्रिय किन्नर समाज की किरण नंद गिरी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए पटटाभिषेक के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जानकारी देते हुए किरण नन्द गिरी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें सर्वप्रथम माता बहनों के द्वारा कलश यात्रा नगर में भ्रमण कर निकाला जाएगी जो काली मंदिर पर जाकर समाप्त होगा इसके उपरांत सुबह लगभग 11:00 बजे से किन्नर समाज के द्वारा हवन पूजन कार्यक्रम के बाद भव्य शोभायात्रा विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों से आए हुएगुरु माताओ की टीम के द्वारा कस्बे के मनोरमा होटल से प्रारंभ होगा जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बढ़नी नाला तक पहुंच कर पुन :पैदल वापस होते हुए कचहरी रोड के रास्ते शिवाजी तालाब स्थित श्री रामलला एवं शनि भगवान का दर्शन कर पूजन कर मुख्य मार्ग से होकर संकट मोचन मंदिर एवं मां काली मंदिर के दर्शन उपरांत अमवार रोड स्थित मनोरमा होटल पर पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त होकर सम्मान समारोह कार्यक्रम में तब्दील हो जायेगा, जहां पट्टाअभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा,










