• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

बिच्छी नदी पर बालू माफियाओं का कब्जा : सफेदपोशों के संरक्षण में जारी अवैध खनन का खेल ।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
May 9, 2026
in सोनभद्र
0
बिच्छी नदी पर बालू माफियाओं का कब्जा : सफेदपोशों के संरक्षण में जारी अवैध खनन का खेल ।।
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) क्षेत्र की जीवनदायिनी मानी जाने वाली बिच्छी नदी इन दिनों अवैध बालू खनन माफियाओं के निशाने पर है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब नदी का सीना केवल रात के अंधेरे में ही नहीं, बल्कि दिनदहाड़े भी बेखौफ तरीके से चीरकर बालू निकाला जा रहा है। क्षेत्र में चल रहे इस खुले खेल ने खनन विभाग, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों की मानें तो अवैध बालू कारोबार में कुछ स्थानीय ग्राम प्रधानों एवं सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बिच्छी नदी से सेवकाडाँड, पिपरहर और जरहा क्षेत्र तक बालू परिवहन के लिए बाकायदा अवैध रास्ते तैयार किए गए हैं, ताकि ट्रैक्टर आसानी से नदी से मुख्य मार्ग तक पहुँच सकें। पिंडारी-ठेकुआ रोड से लेकर सेवका मोड़ और बूड़ा मार्ग तक बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही खुलेआम देखी जा सकती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे खेल में एक स्थानीय ग्राम प्रधान के चार ट्रैक्टर सीधे तौर पर शामिल हैं। कुछ ट्रैक्टर दिन में नदी से बालू ढोते देखे जाते हैं, जबकि कई वाहन पूरी रात खनन और परिवहन में लगे रहते हैं। स्थिति यह है कि ठेकुआ रोड पर खुलेआम दौड़ते बालू लदे ट्रैक्टर प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध खनन से नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में बिच्छी नदी केवल नक्शों तक सीमित होकर रह जाएगी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग केवल खानापूर्ति कर रहे हैं।
हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने टीम भेजकर मौके का मुआयना कराया, लेकिन सूचना पहले ही लीक हो जाने के कारण खनन में लगे ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए। इससे यह आशंका और गहरा गई है कि अवैध खनन के इस नेटवर्क को अंदरखाने संरक्षण प्राप्त है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन सफेदपोश खनन माफियाओं पर कार्रवाई कर बिच्छी नदी को बचा पाएगा, या फिर नदी का अस्तित्व यूँ ही अवैध खनन की भेंट चढ़ता रहेगा।।

Previous Post

राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, 88 लाख से अधिक मामले निस्तारित-प्राधिकरण सचिव राहुल ।

Next Post

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार घायल।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार घायल।

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार घायल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
तैयारियां पूर्ण, डीबीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 मई को दिलाई जाएगी शपथ।

तैयारियां पूर्ण, डीबीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को 15 मई को दिलाई जाएगी शपथ।

May 13, 2026
श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर निकली कलश यात्रा, भक्तिभाव में डूबा दुद्धी।

श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर निकली कलश यात्रा, भक्तिभाव में डूबा दुद्धी।

May 13, 2026
सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा समान समारोह का आयोजन।

सनातनी किन्नर अखाड़ा द्वारा समान समारोह का आयोजन।

May 12, 2026
बीजपुर पुलिस की सराहनीय पहल राहवीर और कैशलेस योजना के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक।

बीजपुर पुलिस की सराहनीय पहल राहवीर और कैशलेस योजना के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक।

May 12, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio