-साढ़े छब्बीस करोड़ समाधान राशि समेत कुल 88,026 मामले का अन्तिम रुप से निस्तारण किया गया।

सोनभद्र । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में शनिवार 09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 88,026 मामलों का अन्तिम रुप से निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 26,44,64,438 रुपये हुई।
शुभारम्भ जनपद न्यायालय, सोनभद परिसर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र राम सुलीन सिंह ने किया, इस अवसर पर श्रीमती रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, सोनभद्र अशोक कुमार नवम् पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 कोर्ट, सोनभद्र, संदीप गुप्ता-II प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र, गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश (एस.सी.एस.टी.), विपिन कुमार-III अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू सोनभद्र, न्यायधीश पंकज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डा0 रामेश्वर दयाल सि0 जज सी0डि0, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र न्यायाधीश राहुल, अजय सिंह-II अपर सिविल जज सी0डि0/ए0सी0जे0एम0, राजीव रंजन मिश्रा सिविल जज सी0डि0/एफ0टी0सी0 एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारी तथा अशोक प्रसाद श्रीवास्तव अध्यक्ष, सोनभद्र बार एसोसिएशन, राजेन्द्र यादव महामंत्री डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति में।
जनपद न्यायाधीश ने बैंकों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में आमलोगों को लाभ देकर मामले निस्तारित करने का निर्देश दिया।
जानकारी सीविल जज सीनियर डिवीजन/ सचिव, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र न्यायाधीश राहुल ने दी है।










