चोपन सोनभद्र के लिए आज रेलवे के मानचित्र पर एक बड़ी सौगात दर्ज हुई।भारतीय रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस का शुभारंभ कर दिया।संजीव गोंड ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।छोटेलाल सिंह खरवार की मौजूदगी में चोपन स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल–धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस अब नियमित रूप से संचालित होगी।सोनभद्र के चोपन और भोपाल के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन भी चलाई जाएगी।नई ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं,जिनमें 1 एसी प्रथम श्रेणी,2 एसी द्वितीय श्रेणी,6 एसी तृतीय श्रेणी,7 शयनयान और 4 साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं।रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के पूरा होते ही अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन का भी रास्ता साफ होगा।फिलहाल यह ट्रेन मध्यप्रदेश और झारखंड को जोड़ते हुए सोनभद्र को नई रफ्तार देने जा रही है।
भोपाल वाया चोपन वाया धनबाद होते हुए भोपाल तक चलने वाली इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेस का संचालन आज विधिवत शुरू किया गया।चोपन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने इसे सोनभद्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।सांसद ने कहा कि जनपद में रेल और सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इसी का परिणाम है कि यह ट्रेन सेवा शुरू हो सकी है।उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के प्रति आभार भी जताया।
इस मौके पर डीटीएम रणजीत कुमार, संजीव त्रिपाठी, रमेश यादव, सुनील सिंह, महेंद्र निषाद, नजमुद्दीन, रमेश सोनी आदि रेलवे कर्मचारी एव आमजनमानस उपस्थित रहे।










