ब्रेकिंग न्यूज :-

सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खलियारी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल ।
दोनो बाइकों में टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









