• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

“पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
April 23, 2026
in सोनभद्र
0
“पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुलपति आनंद त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, नगर व गांवों में हुआ व्यापक भ्रमण

एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर का दौरा, छात्रों-शिक्षकों से संवाद और शैक्षणिक माहौल सुधार पर जोर

शक्तिनगर/सोनभद्र। महत्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के अंतर्गत “पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” अभियान के तहत एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कुलपति प्रो. आनंद त्यागी, ग्रामप्रधान प्रमोद तिवारी व हीरालाल, एनटीपीसी सिंगरौली प्रबंधक डॉ ओमप्रकाश और एनसीएल खड़िया सीएसआर अधिकारी अमरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर छात्रों में शिक्षा के प्रति उत्साह और जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
यह रैली नगर के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ गांव-गांव में भ्रमण करते हुए शिक्षा के प्रचार-प्रसार का संदेश देती हुई आगे बढ़ी। छात्रों ने नारे लगाकर उच्च शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। रैली का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक युवाओं को विश्वविद्यालय से जोड़ना रहा।
कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने अपने दौरे के दौरान एनटीपीसी शक्तिनगर कैंपस का निरीक्षण किया और छात्रों, आचार्यों, प्रबुद्धजनों व पत्रकारों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने परिसर के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने हेतु सुझाव आमंत्रित किए और सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान पारंपरिक शिक्षा के साथ रोजगारपरक शिक्षा की उपयोगिता, वर्तमान स्तर और क्षेत्र विशेष के लिए लाभप्रद पाठ्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास, आवागमन सुविधा और अन्य आवश्यकताओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। कुलपति ने बताया कि एनसीएल के सीएसआर मद से छात्राओं के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा विश्वविद्यालय भी छात्रों के लिए ऐसी सुविधाओं के विस्तार का प्रयास कर रहा है। उन्होंने एनटीपीसी और एनसीएल से सहयोग की अपेक्षा करते हुए छात्रावास हेतु कमरों की व्यवस्था में सहयोग की बात कही।
कुलपति ने आसपास की कंपनियों से भी अपील की कि वे सीएसआर फंड के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग दें, ताकि समाज में शैक्षणिक विकास को और गति मिल सके। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के प्रारंभ होने के बाद, अधिनियम के अंतर्गत सोनभद्र में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
दूरस्थ क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। यह कैंपस एनटीपीसी के साथ अनुबंध के आधार पर संचालित हो रहा है, जहां पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सीएसआर के तहत कंप्यूटर लैब की स्थापना की जा चुकी है और जल्द ही स्मार्ट क्लास की भी शुरुआत की जाएगी। आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण और स्मार्ट शिक्षा उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
परिसर प्रभारी डॉ प्रदीप यादव ने कुलपति का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ विनोद पांडेय, डॉ छोटेलाल, डॉ माणिकचंद पांडेय, डॉ उदयनारायण पांडेय, शक्तिनगर थाना प्रभारी सतेन्द्र राय, डॉ अपर्णा त्रिपाठी, डॉ आनंदप्रिया सिंह, श्रीमती अजय लक्ष्मी, डॉ दिनेश सोनकर, डॉ अविनाश दुबे, बीएचयू शोध छात्र रंजीत कुमार राय सहित सभी आचार्य परिवार व छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

Previous Post

पूर्व जिला मंत्री के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
“पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

“पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय” अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

April 23, 2026
पूर्व जिला मंत्री के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ।

पूर्व जिला मंत्री के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ।

April 23, 2026
एनटीपीसी परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, डग्गामार वाहनों में ‘भूसे’ की तरह ढोए जा रहे श्रमिक ।।

एनटीपीसी परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, डग्गामार वाहनों में ‘भूसे’ की तरह ढोए जा रहे श्रमिक ।।

April 21, 2026
भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की रची जा रही साजिश।

भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की रची जा रही साजिश।

April 20, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio