दुद्धी सोनभद्र दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रीवा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग जाबर गांव में शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 12:00 बजे दुद्धी रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर जा रहे टेंपो संख्या UP63T9112 जिस पर चालक सहित पांच लोग सवार थे टेंपो चालक टेंपो लेकर ज्योही जाबर गांव स्थित काशीराम आवास के पास पहुंचा सामने से तेज रफ्तार आ रहे हैं अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे टेंपो सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई, रात्रि भ्रमण में निकले कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने देखा कि टेंपो सवार सड़क पर घायल पड़े हैं जिन्हें तुरंत आनंद फलन में एंबुलेंस एवं निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, ड्यूटी में तैनात चिकित्सक सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया वही चालक विवेक कुमार 30 वर्ष पुत्र जमुना राम ग्राम दिघुल को देखते ही जांच उपरांत मृत्यु घोषित कर दिया , एवं अस्पताल के मेमो जरीये पुलिस को सूचना दिया, वहीं अन्य घायलों का इलाज कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार शर्मा 35 वर्ष पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी बघमदवा, सफीक आलम 55 वर्ष पुत्र हनीफ, जैनुल 50 वर्ष पत्नी सफीक निवासी म एव रविंद्र 35 वर्ष पुत्र तूफानी निवासी जाताजुआ थाना विंधमगंज सोनभद्र की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,











