
रिपोर्ट – जितेन्द्र कुमार मौर्य मधुपुर जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश।
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्रामोदय शिशु विद्या मंदिर विद्यालय बहुअरा में बसंत पंचमी व नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को समाजसेवी श्री रामपति मौर्य जी द्वारा दीवार घड़ी, पेन, कॉपी व अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंकज भाई, श्री अमरनाथ जी, श्री डा० जितेन्द्र कुमार मौर्य व संचालन श्री रामनिवास राही जी द्वारा किया गया। इस समारोह में विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरिदास खत्री, प्रधानाचार्या श्रीमति साधना जी, समानसेवी श्री विनोद सिंह उर्फ़ गुड्डू जी, श्री महेन्द्र सिंह पटेल जी, अजहरुद्दीन, शिवप्रसाद, बचाऊ प्रसाद, सुखराम भारती, सबल सिंह, मनोज विश्वकर्मा, अशोक कुमार सहित अभिभावक गण उपस्थित रहे।
पंकज भाई ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जो व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। उन्होंने बच्चों को मेहनत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्रबन्धक श्री हरिदास खत्री जी ने समाजसेवी श्री रामपति मौर्य का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके इस योगदान से विद्यालय के बच्चों को बहुत लाभ मिलेगा। समारोह बहुत ही उत्साह और आनंदमय रहा। समाजसेवी श्री रामपति मौर्य के हाथों पुरस्कार पाने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान देखकर सभी उपस्थित लोग बहुत प्रसन्न हुए।










