रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र )एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का भव्य पूजन विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। मंदिर समिति के सूचना प्रभारी अनन्त मोहन सह अर्द्धांगिनी अनामिका यजमान की भूमिका में रहे। मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे के वैदिक मंत्रों से संपूर्ण मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनिल श्रीवास्तव एवं वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशेष भक्तिमय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें मिथिलेश शर्मा, आकृति पांडे एवं संदीप उपाध्याय की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजन, हवन व आरती के उपरांत भोग प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं ग्रामीण शामिल हुए।










