उपेंद्र तिवारी

गले के जगह पर महिला के जबड़े में लगी थी रस्सी, घूंटने के सहारे टीका था शरीर
पिता ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस जांच में जुटी
बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला का घटना
।बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में शुक्रवार को सुबह एक महिला का शव नाले के किनारे परास के पेड़ से रस्सी के सहारे मिला। महिला के गले में रस्सी के बजाय उसके जबड़े से रस्सी लगी हुई थी। महिला घूंटने के सहारे जमीन पर टीकी हुई थी। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में शुक्रवार को सुबह नाले के किनारे परास के पेड़ में राकेश कुमार के लड़की रेखा उर्फ भोली 22 का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। मृतिका के पिता राकेश ने बताया कि रात में पड़ोस के हरिहर के घर बारात आई थी। वहां बारात देखने के लिए माता पिता और पति सभी के साथ देखने गई थी।बारात देखने के बाद वह डेढ बजे सभी लोगों के साथ घर आ गई।घर आने के बाद सभी लोग सो गए।भोर में करीब साढ़े चार बजे रेखा उठी और नाले के तरफ गई । फिर वहां से वह वापस नहीं लौटी।सुबह जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो लोग खोजने लगे।कुछ देर बाद ही गांव के कुछ लोगों ने बताया कि नाले के किनारे एक महिला का शव पड़ा है।जब लोगों ने जाकर देखा तो रेखा का ही शव था।यह देखते ही घर पर चीख-पुकार शुरू हो गई। लड़की के पिता राकेश ने कहा कि मेरी लड़की की हत्या की गई है। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच करने में जुटी हुई है।घटना की सूचना मृतिका के पिता राकेश ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ किया। गांव के लोगों का कहना है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर उसे फांसी का रुप दे दिया गया।









