• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

महुली खेल मैदान पर राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, विंध्याचल सोसायटी सिंगरौली ने उद्घाटन मैच 3–1 से जीता।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
January 18, 2026
in सोनभद्र
0
महुली खेल मैदान पर राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, विंध्याचल सोसायटी सिंगरौली ने उद्घाटन मैच 3–1 से जीता।
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उपेंद्र तिवारी
दुद्धी सोनभद्र _
दुद्धी ब्लाक के महुली खेल मैदान पर ऐतिहासिक राजा बरियार शाह फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अजय कुमार रजक (परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार) ने किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने राजा बरियार क्लब का झंडा फहराया, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फीता काटकर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया।
अपने उद्बोधन में श्री रजक ने कहा कि महुली क्षेत्र के लोगों में खेल के प्रति गहरी रुचि है, जिसकी मिसाल उद्घाटन समारोह में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। विलुप्त होती जा रही इस खेल परंपरा को जीवित रखकर राजा बरियार शाह कमेटी ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वर्ष 1944 से महुली की धरती पर जिस खेल परंपरा की शुरुआत की थी, उसे किसी भी सूरत में समाप्त नहीं होने दिया जा सकता, बल्कि उसे सहेजकर आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इसलिए इस फुटबॉल टूर्नामेंट को भी खेलो इंडिया से जोड़ने की दिशा में प्रयास होना चाहिए। बच्चे खेलेंगे तभी स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह टूर्नामेंट नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश स्तर पर महुली की खेल परंपरा को उचित सम्मान मिलेगा।
आरबीएस फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथि संजय सिंह धुर्वे ने कहा कि खेल के प्रति लगाव इस गांव की मिट्टी में रचा-बसा है। विषम परिस्थितियों के बावजूद कमेटी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ऐसे भव्य आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराती है। उन्होंने कमेटी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उद्घाटन मैच का रोमांचक मुकाबला
उद्घाटन मैच वाराणसी टाइगर्स कमेटी सारनाथ और विंध्याचल सोसायटी क्लब सिंगरौली के बीच खेला गया। इस मुकाबले में विंध्याचल सोसायटी सिंगरौली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3–1 से जीत दर्ज की। सिंगरौली की ओर से 16 नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने दो गोल किए, जबकि 2 नंबर जर्सी के खिलाड़ी अविनाश ने एक गोल दागा। सारनाथ की ओर से 4 नंबर जर्सी के खिलाड़ी राज ने एकमात्र गोल किया। इस प्रकार सिंगरौली ने सारनाथ को दो गोल के अंतर से पराजित किया।
वहीं दूसरा मुकाबला पतरातू (झारखंड) और मिर्जापुर के बीच खेला गया, जिसमें मिर्जापुर की टीम ने दो गोल से जीत हासिल की।
निर्णायक एवं आयोजन में सहयोग
मैच के निर्णायक रेफरी दीपक कुमार रहे, जबकि सहायक निर्णायक की भूमिका राजनाथ गोस्वामी और राज कपूर ने निभाई।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कनौजिया, अमित कुमार कन्नौजिया, अमरेश कुमार कन्नौजिया, दिलीप कुमार कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कन्नौजिया, रमीज आलम, ग्राम प्रधान मल्देवा निरंजन जायसवाल, सुरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, कलामुद्दीन सिद्दीकी, पंकज गोस्वामी, मनोज कन्नौजिया, अमानुल्लाह, पंकज कन्नौजिया, कमलेश विश्वकर्मा, संजय कन्नौजिया, विवेक कन्नौजिया, विकास कन्नौजिया, बुंदेल चौबे, राम नरेश पठारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के भव्य आगाज से पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव का माहौल बना हुआ है।

Previous Post

आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन । सिंगरौली ने वाड्रफनगर को हराकर जीता खिताब ।।

Next Post

चोपन सिंदुरिया गांव के ऐतिहासिक एवं अनुष्ठानिक रामलीला के चतुर्थ दिवस पर महर्षि विश्वामित्र के साथ पिता और माता की अनुमति से बन के लिए पधारे ।

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न।

सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न।

March 5, 2026
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio