रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र): बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर बुधवार रात राख से लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर जरहा गांव के पास सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे में सड़क पर राख फैलने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार एनटीपीसी रिहंद राख बांध से अंबिकापुर जा रहा यह हाइवा पलटते ही चालक केबिन में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। वाहन जाम में फंसे रहे।
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि क्रेन से हाइवा हटाकर राख साफ कराई जा रही है, जल्द यातायात सामान्य किया जाएगा ।।










