अजित सिंह

सोनभद्र (ओबरा) 19 दिसंबर 2025 का दिन सोनभद्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा ओबरा के चिल्ड्रन पार्क में आयोजित शहादत दिवस समारोह न केवल क्रांतिकारियों की याद में समर्पित रहा, बल्कि यह उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के एक सबसे बड़े मंच के रूप में भी उभरा। कार्यक्रम की शुरुआत काकोरी कांड के अमर नायकों पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने क्रांतिकारियों की शहादत को याद करते हुए युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरा ।कार्यक्रम के केंद्र में रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु जी, जिनके 19 वर्षों के अथक संघर्ष और विजन ने आज 4300 महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। इस अवसर पर श्री दयालु जी ने एक बेहद मार्मिक और प्रेरणादायक बात कही किसी को एक रोटी देना उसका एक दिन का पेट भरता है, लेकिन उसे हुनर सिखाना उसे जीवन भर के लिए स्वावलंबी बना देता है। जब रोजी-रोटी की तलाश में लोग घर छोड़ते हैं, तब हुनर ही उन्हें अपने घर में सम्मान से जीना सिखाता है। महिला आत्मनिर्भरता के इस महाअभियान के तहत कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया गया। 20 सिलाई मशीनें वितरित की गईं। 200 कैंचियां उन महिलाओं को प्रदान की गईं जो सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में अपना भविष्य बना रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने की, वहीं मुख्य आयोजक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जनाब महताब आलम ने पूरी व्यवस्था संभाली। वक्ताओं ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा महिला स्वावलंबन कार्यक्रम है, जहाँ आत्मनिर्भर नारी, आत्मनिर्भर भारत के सपने को धरातल पर उतारा गया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही ओबरा का चिल्ड्रन पार्क जनसमूह से भर गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट न केवल इतिहास को सहेज रहा है, बल्कि राष्ट्र के भविष्य (महिलाओं) को भी सुरक्षित कर रहा है।
तिथि 19 दिसंबर 2025,स्थान चिल्ड्रन पार्क, ओबरा (सोनभद्र) उद्देश्य काकोरी शहीदों को श्रद्धांजलि एवं महिला सशक्तिकरण। उपलब्धि 4300 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य पूरा।मुख्य संदेश हुनर दीजिए, जिंदगी भर का पेट भरिए।










