सेवा और समर्पण का संकल्प, श्री राम सेवा समिति प्रत्येक शनिवार को खिलाएगी और भी स्वस्थ खिचड़ी

सोनभद्र (ओबरा) क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था श्री राम सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ओबरा में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले कई समय से निरंतर चल रहे प्रत्येक शनिवार खिचड़ी भंडारा अभियान को और अधिक बेहतर, व्यवस्थित और स्वास्थ्यवर्धक बनाने पर विस्तार से चर्चा करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा का अर्थ केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार को वितरित की जाने वाली खिचड़ी की गुणवत्ता को और बढ़ाया जाए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जनता को परोसी जाने वाली खिचड़ी न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि पूरी तरह स्वस्थ और स्वच्छ भी हो, ताकि सेवा का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुँच सके। संस्थापक ने स्पष्ट किया कि समिति पूरी तरह से सेवा और समर्पण के भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा इस महत्वपूर्ण चर्चा में समिति के सक्रिय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सुझाव साझा किए। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित संरक्षक उपस्थित रहे।ओम प्रकाश सिंह,संकट मोचन झा,सर्वेश दुबे,
दिलीप दत्त,रीता कुमारी,राजू गुप्ता,मनोज एवं विनोद तिवारी,रामदुलारे लाल बाबा,सुरेश कुमार श्री राम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा यह कार्य स्थानीय स्तर पर काफी सराहा जा रहा है। समिति ने संकल्प लिया है कि आने वाले समय में भंडारे के स्वरूप को और अधिक विस्तृत किया जाएगा ताकि ओबरा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।










