रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र पी.के. तिवारी निवासी नौगढ़, मध्यप्रदेश बीजपुर की ओर से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सिरसोती में अंजनी कुमार पुत्र दीनदयाल बियार निवासी गोभा, मध्यप्रदेश सड़क पर पैदल जा रहे थे। अचानक सड़क पार करने के प्रयास में वह बाइक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।
राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया।










