
सोनभद्र चोपन फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमें जनपद सोनभद्र के सभी ब्लॉकों से 168 हिन्दू जोड़े एव 2 मुस्लिम जोड़े सम्मलित हुए। 168 हिन्दू जोड़ो को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धुमधाम से विवाह सम्पन्न कराया गया वही 2 मुस्लिम जोड़ो को हाजी द्वारा निकाह की रस्म अदायगी की गई। सामुहिक विवाह में ढोल नगाड़ो के आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, जनजाति राज्य मंत्री जीत सिह खरवार ,जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, मुख्यविकास अधिकारी जागृति अवस्थी ,ब्लॉक प्रमुख लीला गोड़ ,संजीव त्रिपाठी ,सुनील सिंह, रामसुंदर निसाद उपस्थित रहे।










