अभिषेक शर्मा

डाला। नगर के वार्ड नंबरं पांच में आरसीसी पुलिया के निर्माण को नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती गोंड ने रुकवा दिया। आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पालन नहीं किया जा रहा था।सामग्री देख मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को फटकार लगाई और कहा कि जब तक जेई आकर निरीक्षण नहीं कर लेते तब तक काम बंद रखा जाए।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में कहीं भी अनियमितता पाई गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया कि 23 लाख रुपये की लागत से वार्ड नंबर पांच निवासी सर्वजीत यादव के घर तक सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है। इसमें 3 मीटर की आरसीसी पुलिया एक रिटर्निंग वाल पुलिया के दोनों सिरों पर सीसी सीमेंट कंक्रीट से किया जाना है।
कार्य में अभी पुलिया का काम शुरू किया गया था, जहां ठेकेदार की ओर से घटिया किस्म का बोल्डर व बालू की जगह भस्सी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष से की गई थी। आज दिन बुधवार को मौके पर पहुंचते ही जई ओम तिवारी ने काम को देखते ही कड़े शब्दों में ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से मेंटेनेंस पुलिया को तुड़वाकर पुनः निर्माण कार्य करने का आदेश दिया उन्होंने कहा की लीपापोती नहीं चलेगी अगर आप के द्वारा इसे तुड़वाकर पुनः नहीं बनाया गया तो मौके पर पहुंच कर मैं स्वयं इसे तुड़वाकर निर्माण करने का कार्य करूंगा मौके पर मौजूद नप अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में ठेकेदार को आदेश भी दिया कि भविष्य में अगर ऐसी गलती होती है तो आपको ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। बहरहाल स्थानीय निवासियों ने अध्यक्ष की कार्य के प्रति शक्ति से प्रसन्न दिखे। आप को अवगत कराते चले कि
वार्ड संख्या 5 की बस्ती में जाने वाले मार्ग पर 3 मीटर चौड़ी आरसीसी पुलिया और रिटर्निंग वाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें अनियमितता की शिकायत मिलते ही अध्यक्ष मौके पर पहुंचीं और कार्य को रोक दिया था ।










