• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

गीता जीवन – संग्राम में शाश्वत विजय का क्रियात्मक प्रशिक्षण है0 गीता जयंती पर जयप्रभा मंडपम में आयोजित हुई गोष्ठी।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
December 1, 2025
in सोनभद्र
0
गीता जीवन – संग्राम में शाश्वत विजय का क्रियात्मक प्रशिक्षण है0 गीता जयंती पर जयप्रभा मंडपम में आयोजित हुई गोष्ठी।
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गीता जीवन – संग्राम में शाश्वत विजय का क्रियात्मक प्रशिक्षण है
0 गीता जयंती पर जयप्रभा मंडपम में आयोजित हुई गोष्ठी
0 “मानव जीवन में धर्मशास्त्र गीता की उपयोगिता” विषय पर हुआ विचार – मंथन
0 गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र ने किया आयोजन
सोनभद्र। गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र द्वारा गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को विचार – गोष्ठी आयोजित की गई। “मानव जीवन में धर्मशास्त्र गीता की उपयोगिता” विषय पर आयोजित गोष्ठी में कहा गया कि गीता जीविका – संग्राम का साधन नहीं अपितु जीवन संग्राम में शाश्वत विजय का क्रियात्मक प्रशिक्षण है। इसलिए यह युद्ध – ग्रन्थ है और यह युद्ध कहीं बाहर नहीं होता। यह युद्ध आंतरिक है। यह दैवी और आसुरी संपद, सजातीय एवं विजातीय, सद्गुण एवं दुर्गुणों का संघर्ष कहा गया है, जिसका परिणाम शाश्वत – सनातन परब्रह्म की प्राप्ति है। वक्ताओं ने कहा कि गीतोक्त पथ पर चलने के पूर्व मनुष्य सांसारिक उपलब्धियों, सुख- समृद्धि को ही महत्वपूर्ण समझता है। पूरा जीवन इन्हीं के लिए खपा देता है। वह कितना भी धन – संपदा अर्जित कर ले, कितने भी बड़े ओहदे पर हो जाये, वह कितना भी सुखी दिखाई देता है किन्तु वह वास्तव में सुखी नहीं होता। भौतिक समृद्धि कभी मनुष्य के स्थायी सुख का माध्यम नहीं बन सकती। आत्मिक संपत्ति ही स्थिर संपत्ति होती है, गीता हमें हमारे आत्मिक संपत्ति का ही हमसे परिचय कराती है और उस शाश्वत सुख की ओर अग्रसर कर देती है जिसके परिणामस्वरूप शाश्वत – सनातन परब्रह्म की प्राप्ति संभव हो जाती है। साहित्यकार पारस नाथ मिश्र ने कहा कि गीता मनुष्य का उससे वास्तविक साक्षात्कार कराती है कि वह वास्तव में कौन है? गीता के अनुसार मनुष्य परमात्मा का ही विशुद्ध अंश है। उसे परमात्मा का आश्रय ही यथार्थ की उपलब्धि करा सकता है। डा0 बी सिंह ने कहा कि गीता का आशय इन्द्रियों के अतीत होने से है। जिसने शरीर रहते मन सहित इन्द्रियों पर विजय प्राप्त कर आत्मा को जान लिया वही सुखी है। आत्मा परमात्मा का विशुद्ध अंश है। इसलिए इस आत्मा को जानना हमारा कर्तव्य है। विषय प्रवर्तन करते हुए अरुण कुमार चौबे ने कहा कि संसार के विषयों से मनुष्य को स्थायी सुख की प्राप्ति नहीं हो सकती। गीतोक्त पथ पर चलते हुए अपनी ही आत्मा का साक्षात्कार कर लेने पर स्थायी सुख की अनुभूति होती है। गीता क्रियात्मक योग है। आभार प्रकट करते हुए कवि जगदीश पंथी ने कहा कि गीता साक्षात भगवान के श्रीमुख से नि:सृत वाणी है। यह मानव मात्र का धर्मशास्त्र है। संचालन पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर विजय कनोडिया, सी पी गिरि, रामानुज पाठक, गणेश पाठक, आलोक चतुर्वेदी, नरेंद्र पाण्डेय, विमल चौबे , राज कुमार, चंद्रकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

सोनभद्र। गीता जयंती के अवसर पर गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र द्वारा सोमवार को पांच विभूतियों को गीता के अविनाशी योग के प्रचार-प्रसार में योगदान हेतु सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक केसरवानी, ईश्वर विरागी, धनंजय पाठक, जटाशंकर पांडेय, चन्द्र प्रकाश जायसवाल को प्रशस्ति-पत्र देकर उनके प्रयास की सराहना की गई।

Previous Post

बाबा बिहारी इण्टर कालेज भरकवाह में खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न।

Next Post

चोपन से लखनऊ त्रिवेणी एक्सप्रेस के रोमांचक सफर की कहानी।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
चोपन से लखनऊ त्रिवेणी एक्सप्रेस के रोमांचक सफर की कहानी।

चोपन से लखनऊ त्रिवेणी एक्सप्रेस के रोमांचक सफर की कहानी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
होली की खरीदारी पर निकला परिवार हादसे का शिकार, मैजिक की टक्कर से महिला व मासूम घायल।

होली की खरीदारी पर निकला परिवार हादसे का शिकार, मैजिक की टक्कर से महिला व मासूम घायल।

March 2, 2026
‘ओम के विचार’ का भव्य विमोचन।

‘ओम के विचार’ का भव्य विमोचन।

March 2, 2026
साइबर टीम की तत्परता से 18 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ।।

साइबर टीम की तत्परता से 18 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ।।

March 2, 2026
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में जंगल के बीच अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में जंगल के बीच अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी।

March 2, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio