डाला (सोनभद्र)– बीते रविवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की प्रदेश स्तरीय एक बैठक वाराणसी मे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखू सिंह मरावी के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री /प्रभारी उत्तर प्रदेश अरबिद गोंडवाना रहे, बैठक में उपस्थित युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरके अरमो तथा अन्य कई जनपद के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुखू सिंह मरावी ने सभी फ्रंट इकाइयों को भांग करते हुए बीते रविवार को पार्टी कमेटी की गठन व नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई अन्य कई जनपद के जिलाध्यक्ष पद का नियुक्त पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई तथा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया रमाशंकर सिंह पोया को प्रदेश महासचिव का जिम्मेदारी दी गई साथ ही रामनरेश पोया को पुनः दुसरी बार जिला अध्यक्ष सोनभद्र पद का नियुक्त पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई जिसे कि जिला सोनभद्र के पार्टी प्रमुख पदाधिकारी रामचन्द्र टेकाम जिला महासचिव हिरालाल मरपची जिला संगठन सचिव रामचरित नेताम जिला संगठन मंत्री रफल टेकाम जिला उपाध्यक्ष व जिला सोनभद्र के प्रमुख पदाधिकारियों के उपस्थित मे पार्टी कि जिम्मेदारी दी गई ।राम नरेश पोया को दूसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने पर जनपद सोनभद्र सहित कोटा ग्राम सभा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बधाइयां दी ।












