- *
-13 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का सहयोगियों संग बैनर तले प्रचार प्रसार करते प्रोत्साहक/तहसील तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष/तहसीलदार ओबरा नरेन्द्र राम
ओबरा (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय “राष्ट्रीय लोक अदालत” का सोमवार 01 दिसम्बर 2025 को सहयोगियों संग तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं प्रोत्साहक तहसीलदार नरेंद्र राम ने तहसील कर्मचारियों, गणमान्य समेत परा विधिक स्वयंसेवक कमाल अहमद के साथ प्रचार प्रसार किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर तले एकत्रित तहसीलदार नरेंद्र राम ने आमजनों से आह्वान किया कि अपने वाद/विवाद का त्वरित निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर नि: शुल्क करायें और मुकद्दमों से बचें। कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत और ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतिबद्ध है कि न्याय सबको मिले।
तहसीलदार श्री राम ने बताया कि
13 दिसम्बर 2025 को जनपद सोनभद्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय अपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी ऑफेंस के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण, विद्युत बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तों से संबंधित सेवा निवृत्तिक परिलाभों से संबंधित विवाद, राज्यों से संबंधित मामले, सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौता के आधार पर संपन्न किया जाएगा।
इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष/तहसीलदार ओबरा नरेन्द्र राम पेशकार अतुल मालवीय, सुरेश कुमार यादव, कानून गो विजय शंकर शुक्ला, तहसील कर्मी राजाराम पाठक, अशोक शर्मा, पीएलवी कमाल अहमद समेत अधिवक्ता नसीम खान, सत्य प्रिय अग्रवाल, अशर्फी पटेल, बृजेश पांडेय, विवेक पांडेय आदि उपस्थित रहे।











