सोनभद्र। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र में दो अलग घटनाओं में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। एक मामले में महिला की मौत घर पर ही हो गई वहीं दूसरे मामले में महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
पहले मामले में बभनी के चपकी गांव में शराब के नशे में धुत पति अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद खुद पति ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। जानकारी के अनुसार आरोपी शंकर और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद पहले से चल रहा था लेकिन पारिवारिक विवाद रविवार की रात ये विवाद खूनी खेल में तब्दील हो गया । शंकर ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को लाठी, डंडे, लात घुसो से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और दरवाजा बन्द कर दूसरे कमरे में सोने चला गया। रातभर जख्मी हालत में पड़ी महिला ने अंत में दम तोड़ दी।











