रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र): स्थानीय क्षेत्र में चल रहे एसआईआर पुनरीक्षण कार्य का तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने मंगलवार को निरीक्षण किया। जिसमें बीएलओ से घर-घर जाकर सत्यापन करने फॉर्म भरने की स्थिति की जानकारी ली उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों को समय पर काम पूरा करने और मतदाताओं की समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मतदाता पहचान की सुविधा मिले। तहसीलदार ने मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर कार्य की प्रगति के साथ-साथ पर्यवेक्षको से फॉर्म भरने की प्रगति की जानकारी लिया। उन्होंने बीएलओ को मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम न छूटे यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और हर घर तक पहुंच कर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने बीएलओ और अन्य संबंधित कर्मचारियों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से तहसील कार्यालय भेजने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य समाप्ति पर है। जिसको लेकर लाउडस्पीकर से अनाउंस करवा कर मतदाताओं से अपील किया गया कि जल्द से जल्द अपने बीएलओ से संपर्क करें।इस दौरान कानूनगो गंगा प्रसाद सिंह, लेखपाल संतोष यादव, अनिल गुप्ता, अरुण कन्नौजिया मौजूद रहे।










