लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर जिला अध्यक्ष जी के अध्यक्षता में व्यवस्था बैठक श्याम लाज पर हुई संपन्न।
आगामी 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन जनपद सोनभद्र के चोपन में हो रहा है बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सोनभद्र जनपद के चोपन नगर का यह सौभाग्य है कि आगामी 15 नवंबर को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी का चोपन में आना निश्चित हुआ है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्था में लगे आप सभी कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां को बेहतर तरीके से निर्वहन करना होगा चाहे सुरक्षा व्यवस्था हो या पार्किंग स्थल की बात हो या सेटिंग व्यवस्था की बात हो यह सब कार्य आप सभी कार्यकर्ताओं को प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर करना होगा।
बैठक व्यवस्था कर रहे भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता जी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं का आगामी मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर जो जो जिम्मेदारियां आप लोगों को दी गई हैं उसकी पूरी निष्ठा के साथ आप लोग निभाएंगे और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे आए हुए सभी अतिथियों कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
बैठक को संबोधित करते हुए समाज कल्याण मंत्री माननीय संजीव कुमार जी ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरव की बात है की माननीय मुख्यमंत्री जी का आगमन जनजाति गौरव दिवस के मौके पर हो रहा है जिसमें आप सभी कार्यकर्ता तन मन से लगकर कार्यक्रम को सफल बनाना है और जनसभा में आए हुए सभी लोग सुरक्षित आए और सुरक्षित अपने-अपने घर तक कुशल पहुंच जाए कार्यक्रम में आए हुए सभी लोग को पानी एवं अन्य ज़रूरतें भी पूरी हो प्रशासन के साथ मिलकर आप सभी कार्यकर्ता इस जनसभा को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामसुंदर निशा जी ने किया बैठक में प्रमुख रूप से संजू त्रिपाठी जी रामसुंदर निषाद जी प्रदीप अग्रवाल जी राज वर्मा जी सुपर मंडल अध्यक्ष संजय केसरी जी रावण सिंह ब्लाक प्रमुख अजीत रावत जी पिपरी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जी विकास चौबे जी संतोष पटेल जी दिव्या विकास सिंह बिट्टू जी संतोष साहनी जी अनिल पाठक जी धर्मेंद्र जायसवाल जी डॉक्टर सत्येंद्र आर्य जी लव कुश भारती जी शिवा नाथ जयसवाल जी प्रभाषणकर मिश्रा जी मनोज सोनकर जी संतोष साहनी जी रामनिवास तोमर जी आदि लोग उपस्थित रहे।











