सोनभद्र। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक एवं उपन्यास सोनभद्र की फूलमती के लेखक/ साहित्यकार
डॉ0 लवकुश प्रजापति को स्वर्गीय निरंजन जालान स्मृति – साहित्यमणि सम्मान शुक्रवार को जनपद मुख्यालय स्थित वरिष्ठ साहित्यकार/ कवि अजय शेखर के आवास पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार पारस नाथ मिश्रा व संचालन गीतकार जगदीश पंथी ने किया।
मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक अजय शेखर, जगदीश पंथी एवं फरीद अहमद ने डाक्टर लवकुश को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर अर्जुन दास केसरी ने कहा कि अपने गुरु के नाम से इतना बड़ा सम्मान देना गुरु ऋण से उऋण होने का सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार सुशील श्रीवास्तव राही, कृष्ण मुरारी गुप्ता, आलोक चतुर्वेदी,अब्दुल हई,ईश्वर विरागी,दिवाकर द्विवेदी मेघ, रामप्रसाद यादव,रामचंद्र देव पांडेय,राजेंद्र प्रसाद, जयराम सोनी, कृपाशंकर दूबे आदि लोग मौजूद रहे।











