अभिषेक शर्मा

डाला – सीमेन्ट फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचड़ो से नगर मेंं फैल रही दुर्गंध की समस्या को लेकर डाला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में ब्यापारियो ने बुधवार को अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री डाला के मानव संसाधन प्रमुख संजीव राजपूत को ज्ञापन देकर दुर्गंध से उत्पन्न हो रही समस्याओ से लोगो को अवगत कराया। मण्डल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि चार माह पूर्व ब्यापार मंडल डाला के पैड पर नगरवासियो का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिया जा चुका है।लेकिन अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचड़े से निकलने वाले दुर्गंध से परेशान नगरवासियो की समस्याओ को लेकर प्रबंधन जरा भी न तो गंभीर और ना ही उसके स्थायी समाधान का उपाय ही कर रहा है।लिखित के साथ ही कई बार मोबाईल द्वारा भी दुर्गंध की समस्या से अवगत कराया गया है। आपके द्वारा हर बार जवाब में केवल आश्वासन ही दिया गया है, जबकि दुर्गंध न निकले ,जिसका स्थाई निराकरण आजतक नहीं किया गया। दो-चार दिन दुर्गंध बंद रहता है, फिर इसके बाद लगातार दुर्गंध निकलता रहता है। दुर्गंध नगरवासियो की प्रमुख समस्या बन गया है। हालात यहाँ तक पहुँच गया है कि लोग दुर्गंध की गंध से बिमार होने की बात कहने लगे हैं। दुर्गंध से लोगो की खानपान एवं डाला बाजार के ब्यापारियो के ब्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसका स्थाई समाधान 72 घंटे के अन्दर नहीं किया गया तो कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सीमेन्ट फैक्ट्री प्रबंधन की स्वंय होगा।इस मौके पर विवेक मणि पाण्डेय, अनुज कुमार जायसवाल,अश्वनी गुप्ता,हनुमान अग्रहरी सामिल रहे।










