शक्तिपाल

सोनभद्र:सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बाजार पुलिस चौकी के पास मंगलवार को शाम 6 बजे के करीब बुलेट और स्प्लेंडर बाइक में आमने सामने एक सड़क हादसा हो गया।
बुलेट और स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पहुंची नई बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस के मदद से घायलों को पुलिस ने अपने निजी साधन द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां घायलों का इलाज शुरू हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है









