वाराणसी चोपन सड़क मार्ग (स्टेट हाइवे ) सलखन पुलिया के नीचे का मार्ग इस कदर टूट गया हैं कि कभी भी बाइक सवार गिरकर घायल हो सकते हैं। या गढ्ढे में कोई भी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती हैं । पुलिया के नीचे गन्दे नाली के पानी के छीटे से सभी लोग पवित्र होकर आगे बढ़ते हैं। आज सड़क को बने लगभग 12 वर्ष हो गए लेकिन गन्दे नाली के पानी का समाधान नही निकला , गन्दे नाली का पानी सीधे सड़क पर गिरता है अगर दीवाल से सटकर आप निकलते हैं तो सीधे पाइप से गिर रहे पानी का छीटे से पवित्र होंगे, अगर तेज रफ्तार में कोई गाड़ी पार हो रही है तो उसके टायर के छीटे से पवित्र होंगे। अगर गन्दे नाली के पानी से पवित्र होने बच गए तो सड़क में बने गड्ढे के पानी से जरूर पवित्र हो जाएंगे। चेतक कम्पनी द्वारा निर्मित यह सड़क पर बबलिंग करते हुए बाइक पर मजा लीजिए। कहि कहि ओभर लोड के चक्के से सड़क में बने नाली में गिरकर चुटील होइए। चेतक कम्पनी द्वारा आज तक सर्विस लेन नही बनाया गया ।मजाल हैं कि कोई बोल दे आवाज उठा दे। रावटर्सगंज सर्विस लेन को देख लीजिए गढो का आंनद लेते हुए सफर कीजिए। सारे अधिकारी ,मंत्री विधायक इसी सड़क से आते जाते है।लेकिन चेतक कम्पनी को कोई फर्क नही पड़ता हैं। टोल टैक्स दीजिए और टूटी फूटी सड़क पर हिचकोले खाते हुए सफर कीजिए। कौन सुनेगा ,किसको सुनाऊंगा इसी लिए चुप रहते हैं।











