उपेन्द्र तिवारी

दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में चाचा ने अपने सगे भतीजे को धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया था व मौके से फरार हो गया था।जिसकी प्राथर्ना पत्र कोतवाली दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-264/2025 103(1),352,351(3) BNS से सम्बन्धित नामजद/वांछित अभियुक्त को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के तत्वाधान में आरोपी को 24 घण्टों के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वही न्यायालय ने अभिरक्षा में लेते हुए जिला जेल गुरमा के लिए भेज दिया।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक/समय-
दिनांक 20.10.2025 समय 15.45 बजे स्थान दुद्धी अमवार रोड पुनर्वास कालोनी तिराहा बहद ग्राम अमवार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1- छोटू उर्फ छट्ठू पुत्र बुद्ध राम निवासी नगवा (किरकिरीया टोला) थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 46 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1- प्र0नि0 श्री स्वतंत्र कुमार सिंह
2-व030नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी
3-30नि0 हरिकेश आजाद चौकी प्रभारी अमवार
4-हे0का0 सीता राम
5-हे0का0 राजेश सिंह
6-का0 आनन्द यादव










