
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने फीता काट किया शुभारम्भ
म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय कस्बा में श्री रामलीला मंचन के 61वा वर्ष के लीला का मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर शुभारंभ किया।इस दौरान श्री रामलीला कमेटी के महाप्रबंधक रहें स्व० गौरी शंकर सिंह सरपंच के स्मारक पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। आयोजकों और अतिथियों द्वारा मुकूट एवं शस्त्र पूजा की गई। तत्पश्चात नारद मोह का मंचन किया गया । मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने कहा कि रामलीला के द्वारा हमें जीवन के कई महत्वपूर्ण मूल्यों को सीखने को मिलता है जैसे माता-पिता का सम्मान, भाईचारे का महत्व, साहस, धैर्य और सच्चाई, अच्छाई की हमेशा जीत होती है हमें यह भी सीख मिलता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहने और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। इसके अलावा रामलीला सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने में मदद करती है, परिवार का महत्व बताती है श्री रामचंद्र जी के जीवन चरित्र को दर्शाता है। रामलीला मंचन का शुरुवात नारद जी के वन मे तपस्या से शुरू होता हैँ नारद जी तपस्या मे इतना लीन हो गये जिस कारण इंद्र का सिन्हासन डोल गया इंद्र ने काम देव को तपस्या भग करने को भेजा कामदेव द्वारा नारद जी का तपस्या भंग किया जाता हैँ काम देव द्वारा बताया जाता हैँ मै इंद्र के कहने पर आया था जिसे सुन नारद क्रोधित हो जाते हैँ तथा नारद जी से क्षमा मांगने पर नारद जी प्रसन्न हो जाते हैँ और सभी देवताओ को बताते हैँ इसी दौरान नारद जी के मन मे मोह उत्पन्न हो जाती हैँ नारद जी विष्णु जी के पास जाकर सुन्दर रूप मांगते हैँ विष्णु जी द्वार बन्दर का रूप दिया जाता हैँ जिसे देख सभी राजा उपहास करते हैँ दर्पण मे अपना चेहरा देख नारद जी विष्णु जी पर क्रोधित हो उन्हें श्राप दे देते हैँ यही से लीला का समापन होता हैँ इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोनू जायसवाल, महाप्रबंधक सुनील सिंह , पुर्व जिला मंत्री दीपक सिंह , पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष अवधेश अग्रहरि, सुजीत सिंह , प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, बबलू चतुर्वेदी, पूर्व कमेटी अध्यक्ष सहदेव तिवारी, ब्रह्मदेव तिवारी,बसंत लाल पासवान, विरेन्द्र सोनी , जितेन्द्र गुप्ता, होरीलाल पासवान , सत्यपाल सिंह,पंकज सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफान अहमद,श्याम नारायण पनिका, आशीष अग्रहरि,अमित रावत, हृदय अग्रहरि,श्यामु, रामु, अखिलेश , सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।










