म्योरपुर/सोनभद्र
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रन टोला स्थित कटोली तिराहे के पर विधायक निधि से 6 लाख रुपए की लागत से निर्मित सार्वजनिक मंच का उद्घाटन तथा शमशान घाट जाने वाले द्वार के निर्माण की नींव सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने मंगलवार को रखी।इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के विकास से ही देश समृद्ध होगा। गांव वह इकाई है जहां से विकास की शुरुआत होती है।राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य की सरकार विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है जो जमीन पर दिख रहा है।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र खनिज और वन संपदा के लिए प्रसिद्ध है इसे धरोहर को बचाना और सरंक्षण करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है उन्होंने रनटोला के जमतिहवा नाला स्थित चित पहरी पहाड़ी का जिक्र किया और कहा कि 180 करोड़ पुरानी चट्टानों को संरक्षित करने और नाला के आस पास पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।इसके लिए जल्द ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी के साथ बैठक कर रूप रेखा तैयार किया जाएगा बताया कि पर्यटन के दृष्टि से जमतिहवा नाला बहुत ही रमणीय और प्राकृतिक रूप से समृद्ध है।इसके बाद उन्होंने आश्रम मोड़ पर दुर्गा पूजा स्थल का फीता काट कर उद्घाटन किया ।साथ में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड,ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल,रामचंद्र दुबे, डीपी सिंह,सुधीर,हरि प्रसाद सलबंदी,मनोज,बबई,खरवार, आदि उपस्थित रहे।











