रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) स्थानीय थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम में रविवार की सायं एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया ।
जानकारी के अनुसार बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासिनी 25 वर्षीय प्रियंका कुमारी पत्नी आशीष कुमार ने रविवार की सायं साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया । जानकारी होने पर पहुंचे पति सहित परिजनों ने उसे पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गये ।स्थानीय पुलिस को सूचित कर आनन फानन में उसे पंखे से उतारकर धन्वंतरि चिकित्सालय पहुचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया जिसे सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया गया । मृतका अपने पीछे दो मासूम छोड़ गई जिनका रो रो कर बुरा हाल है ।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है सोमवार को पोस्टमार्टम के पश्चात जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।
उधर सूचना प्राप्त होने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक कलह व प्रताड़ना से तंग आकर मृतका ने मौत को गले लगाया है ।।










