
दूसरे दुकानदार किसानो को अपने प्रभाव मे लेकर 500 रूपये बोरी यूरिया मिलने का बना रहे वीडियो कर रहे वायरल
म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर विकास खण्ड के लीलासी कला गाँव मे एक प्राइवेट दुकानदार पर कुछ लोगो ने आरोप लगाया की 500 से 700 रूपये प्रति बोरी यूरिया खाद वितरण किया जा रहा हैँ मामला रोचक तब हो गया ज़ब एक किसान ने 500 रूपये प्रति बोरी खाद मिलने की बात कही जिसे मिडियाकर्मी ने प्रमुखता के साथ चला दिया दुकानदार द्वारा दूसरे मिडियाकर्मी को बताया गया और कहा गया की मै किसानो से 270 रूपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेच रहा हूँ सरकार के तरफ से गाइडलाइन 266.50 पैसे एक बोरी का रेट रखा गया हैँ फुटकर की समस्या के कारण किसान 270 रूपये दे कर चले जा रहे हैँ लीलासी मे स्थित दुकानदार माहि बीज भण्डार के प्रो. मोहन कुमार ने बताया की मुझे पहले बार क़ृषि विभाग द्वारा यूरिया वितरण करने का लाइसेंस मिला हैँ मै सरकार के मंशा के अनुसार यूरिया खाद का वितरण कर रहा हूँ कुछ दुकानदार यूरिया लेकर जा रहे किसानो को रोक कर जबरजस्ती बोलवा रहे हैँ की बोलो हमें 500रूपये प्रति बोरी यूरिया मिल रहा हैँ खबर चलने के बाद मै उन किसानो के घर गया तो उनके द्वारा एक दुकानदार का भतीजा द्वारा वीडियो बनाने का बात किसानो ने बताया उन्होंने कहा की उसके कहने पर हम लोग 500 रूपये प्रति बोरी यूरिया खाद मिलने की बात कही थी
किसान राजेश कुमार ने बताया की माहि बीज भंडार पर 270 रूपये प्रति बोरी यूरिया लेकर जा रहे थे रास्ते मे एक विकास नमक युवक रोक रोक कर हम लोगो से 500 रूपये बोरी खाद मिलने के लिए बोलवा लिया इसी दौरान वह वीडियो बना कर वायरल कर दिया किसान ने बतया की ज़ब यूरिया की किल्ल्त थी तब उक्त ब्यक्ति के चाचा के दुकान पर हम लोगो ने 700 सौ से लेकर 1000 रूपये प्रति बोरी तक खाद लिया हैँ दूसरे किसान संतोष कुमार ने बताया की लीलासी से हम लोग ज़ब यूरिया खाद लेकर अपने घर चले तो रास्ते मे विकास रोक पर 500 बोरी यूरिया खाद मिलने को लेकर कहने का दबाव बनाने लगा उसके प्रभाव मे आकर हम लोगो ने 700 रूपये बोरी खाद. मिलने की बात को कह दिया इसी दौरान वह वीडियो बना कर वायरल कर दिया वही इस मामले माहि बीज भंडार के प्रो.मोहन कुमार ने बताया की जिस दर मे मुझे सरकार के तरफ से यूरिया खाद वितरण करने के लिए कहा गया हैँ शाशन के मंशा के अनुसार मै यूरिया वितरण कर रहा हूँ मुझे बदनाम करने के लिए दूसरे दुकानदार मेरा लाईसेन्स रद्द कराने के लिए ऊंचे दाम पर यूरिया खाद मिलने का वीडियो बना कर वायरल कर रहे हैँ मै शासन के मंशा के अनुसार ही खाद वितरण कर रहा हूँ कोई भी आकर चेक कर सकता हैँ एव किसानो से पूछ सकता हैँ
बता दे की हमारी न्यूज़ कभी आपको यह नहीं कहती की आप लगत बयान किसी के खिलाफ दे आपके एक गलत बयान का खबर चलने से किसी का लाईसेन्स रद्द हो सकता हैँ किसी पर कार्यवाही भी हो सकती हैँ इस लिए आप क्षेत्र वासी मिडिया कर्मी से सही बात बताने का कष्ट करे










