सोनभद्र।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रॉबर्ट्सगंज धर्मशाला चौराहे से शुरू हुई इस रैली को सदर विधायक भूपेश चौबे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिला पुलिसकर्मियों ने पूरे जोश के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “महिलाएं कमजोर नहीं” जैसे नारों के साथ जागरूकता का संदेश दिया।
इस रैली का मकसद—समाज को यह बताना कि महिलाएं न सिर्फ सुरक्षा की हकदार हैं, बल्कि खुद सुरक्षा देने में भी पूरी तरह सक्षम हैं।
मिशन शक्ति की यह झलक पूरे जनपद में महिला सशक्तिकरण का नया संदेश बनकर गूंजी।
सोनभद्र जिले यह महिलाओ को जागरूक करने के किया गया है आयोजन।











