चोपन सोनभद्र

पूर्व सांसद एव पूर्व मंत्री (यूपी सरकार) स्व0 सूबेदार प्रसाद की 9 वी पुण्यतिथि चोपन स्थित मकान पर मनाई गई । श्रंद्धाजलि सभा मे ओबरा विधायक एव समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़ ने कहा कि सूबेदार प्रसाद जी हम सभी के मार्गदर्शक के साथ बीजेपी के कर्मठ और जुझारू नेता थे। सूबेदार जी कोन जैसे दुरूह आदिवासी क्षेत्र से आते थे। सूबेदार जी की यादें हमलोगों के बीच हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता बीजेपी चोपन मण्डल अध्यक्ष संजय केसरी, मोहन कुशवाहा, संजीव गोड़, आरती चौबे, सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, राजेंद्र जैन, राहुल सिंह ,हीरालाल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।संचालन विकास चौबे ने किया एव धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 सत्येंद्र आर्य ने किया।










