• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
September 17, 2025
in सोनभद्र
0
कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया।
0
SHARES
27
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सोनभद्र–
राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस सोनभद्र ने जिला मुख्यालय स्थित राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के पास अनोखा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस सोनभद्र के अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने किया।विरोध को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने जिला अध्यक्ष समेत कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चकमा देकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।सरकार की रोजगार नीति की विफलताओं को उजागर करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पकौड़े का ठेला लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए “2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष” जैसे वादे आज केवल जुमले साबित हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार के अभाव में दर-दर भटक रहे हैं और मज़बूरी में स्वरोज़गार के नाम पर पकौड़े बेचने की स्थिति तक पहुँच गए हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की मार ने युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ लेकर “रोजगार दो – देश बचाओ” और “नौकरी चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए।
जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा “मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश का नौजवान ठगा महसूस कर रहा है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज़ बुलंद करती रहेगी और रोजगार के अधिकार की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी।”इसके बाद जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव और महासचिव रोहिल मिश्रा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा –
“आज का विरोध प्रदर्शन यह स्पष्ट संदेश देता है कि नौजवान अब चुप नहीं बैठेगा। बेरोजगारी के खिलाफ हर सड़क पर, हर गाँव-शहर में युवा कांग्रेस संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार को युवाओं का भविष्य बर्बाद करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।”
वहीं, शहर अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी ने कहा –
“रोजगार केवल नौजवान का ही नहीं बल्कि हर परिवार का सवाल है। जब युवाओं के हाथों में रोजगार नहीं होगा तो समाज और देश की प्रगति संभव नहीं है। युवा कांग्रेस बेरोजगारी हटाओ आंदोलन को हर स्तर पर तेज करेगी।”कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र देव, प्रांजल श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, अनुज सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

आगामी दुर्गापूजा व दशहरा के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न ।।

Next Post

दुष्कर्म के दोषी रमेश को 20 वर्ष की कठोर कैद।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post

दुष्कर्म के दोषी रमेश को 20 वर्ष की कठोर कैद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio