रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) मंगलवार को स्थानीय थाना परिसर में नवागत प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। श्री सिंह ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान और सम्भ्रांत जनो से नवरात्रि में होने वाले दुर्गा पूजा व रामलीला मंचन के बारे में जानकारी लिया । उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार बड़े ही आस्था का त्योहार है इसे सभी लोग मिलजुल कर भाई चारे के साथ मनाये । उपस्थित जनसमुदाय व पूजा समितियों के पदाधिकारियों को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के बारे में बताते हुए कहा कि पंडाल में दो रास्ते बनाएं एक प्रवेश द्वार एक निकास द्वार जिससे एक ही जगह भीड़ इकट्ठी के ना होने पाए,पूजा की मूर्तियां 8 फ़ीट से बड़ी न हो,डीजे भी 8 फ़ीट से ऊपर न हो जिससे किसी प्रकार के बिजली तार के संपर्क से बचा जा सके साथ ही बताया कि आग से बचाव की भी समुचित व्यवस्था पंडाल में रखे । आगे उन्होंने बताया थाना क्षेत्र में 21 स्थानों पर मूर्ति स्थापित करने की अनुमति हैं कोई भी नए जगह पर बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित नही होगी और सभी कमेटी के पदाधिकारी मूर्ति स्थापित करने का परमिशन ले ले। इस मौके पर ग्राम प्रधान रजमिलान बद्री नाथ, ग्राम प्रधान सिरसोती विजय सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि नेमना राधेश्याम गुर्जर, विहिप के सतवंत सिंह,बृज किशोर गुप्त ,श्याम सुंदर जायसवाल, इंद्रदेव सिंह,देव कुमार यादव के साथ साथ काफी संख्या में थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी और सम्भ्रान्त जन मौजूद रहे।










