रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के चेतवा में शनिवार को एक राखड़ लोड हाइवा चढ़ाई चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार शनिवार को एनटीपीसी रिहंद के राख बंधे से राखड़ लोड कर एक हाइवा चंदौली जा रहा था । इसी दौरान बखरिहवा बीजपुर सड़क मार्ग पूरी तरह से खराब होने के कारण चेतवा के पास पुलिया के ऊपर चढ़ाई होने की वजह से हाइवा चढ़ाई नही चढ़ पाया व बैक होकर पलट गया। हाइवा पलटते ही पुल के पास राखड़ का ढेर लग गया ।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने गाड़ी के केबिन से चालक व खलासी को बाहर निकाला । हादसे में नमामि गंगे जलकल फीडर की 11 हजार की लाइन का एक पोल टूट कर तार सहित सड़क पर बिखर गया। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली सप्लाई बंद कराई गई ।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रोड तो खराब है ही राख परिवहन मे लगी गाड़िया क्षमता से अधिक राख लेकर चलती हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है ।










