रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र) एनटीपीसी रिहन्द के संगम सभागार में 8 अक्टूबर को होने वाले एनबीसी चुनाव को लेकर बुधवार को एक बैठक आयोजित की जिसमे इंटक के एडिशनल सेंट्रल लीडर के पी चंद्रवंशी के साथ साथ अन्य परियोजनाओं से संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में एनबीसी चुनाव लड़ने के लिए इंटक और सीटू का गठबंधन हुआ जिसमें सीटू ने अपना पूरा समर्थन इंटक को दिया है इस गठबंधन को लेकर एनटीपीसी कर्मचारियों में काफी उत्साह दिखा। इस मीटिंग में भारी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी एकत्रित हुए थे बैठक में विस्थापित कर्मचारियों के मुद्दे, बोनस, रिटायर्ड कर्मचारियों हेतु बस सुविधा, आर्टिजन, प्रमोशन आदि मुद्दों पर जोर शोर से चर्चा की गई जिसपर केपी चंद्रवंशी ने जीत के बाद सभी मुद्दों को पूरा करवाने का वादा किया ।
इंटक के महामंत्री विजय शंकर उपाध्याय के साथ अध्यक्ष प्रसेनजीत राणा और उनकी पूरी कार्यकारिणी और सीटू के महामंत्री गौतम कुमार,अध्यक्ष गंगा प्रसाद और उनकी पूरी कार्यकारिणी ने एक दूसरे को लिखित प्रपत्र में आपसी सहमति प्रदान किया। इससे इंटक और सीटू के पदाधिकारियों व सदस्यों में जोश व जीत का जज्बा देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार मिश्रा,रामजी द्विवेदी, आर डी दुबे,अमित केसरी के साथ साथ काफी संख्या में इंटक और सीटू के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मंत्री आशीष वर्मा ने किया व मीटिंग अरेजमेंट उपाध्यक्ष अमित रंजन और संयुक्त मंत्री रामानंद यादव ने किया ।।










