उपेंद्र तिवारी

दुद्धी में आज दोपहर 2 बजें निकलेगी दिव्य अखंड ज्योति कलश यात्रा , आध्यात्मिक ऊर्जा का होगा अविरल प्रवाह , होटल ग्रीन स्टार में शाम 7:00 बजे दीप यज्ञ /प्रवचन एवं भंडारे का भव्य आयोजन , दुद्धी सोनभद्र अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज – हरिद्वार के तत्वधान में आज दिनांक 27 अगस्त 2025 दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे रामलीला खेल मैदान पर अखंड ज्योति कलश यात्रा का पावन आगमन होगा। तत्पश्चात ब्लॉक परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता , नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन आदि प्रबुद्धजनों द्वारा पूजा अर्चना उपरांत नगर भ्रमण ज्योति कलश यात्रा का शिक्षण संस्थान, सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा नगर भ्रमण पर जगह-जगह स्वागत पूजा अर्चना किया जाएगा। यह अखंड दिव्यज्योति मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण की परिकल्पना के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज संस्थापक पूज्य युग ऋषि तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा साधना सिद्धि उपरांत जलाई गई अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने व माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य पर विश्व भ्रमण पर अखंड ज्योति कलश यात्रा का भ्रमण कराया जाना है। आज साम 7 बजें होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में 1100 दीपों से सुसज्जित भव्य दीप यज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की टोली द्वारा संपन्न कराया जाएगा। तदउपरांत भव्य भंडारे का प्रसाद भक्तगणों कों ग्रहण कराया जायेगा। नगर वासियों क्षेत्र वासियों से उक्त पवन कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील किया गया है। इस आशय की जानकारी जिला जिला ट्रस्टी डॉ हर्षवर्धन प्रजापति, शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा व तहसील समन्वयक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, प्रज्ञा मंडल अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी आदि गायत्री परिजनो द्वारा दी गई हैं।









