रामप्रवेश गुप्ता

बिजपुर ( सोनभद्र ) बीजपुर पुनर्वास के निवासी वाराणसी मंडल के रेणुकूट शाखा के एलआईसी अभिकर्ता परशुराम पाल को चीन के “मकाऊ” में 24 से 27 अगस्त तक होने वाले विश्व स्तरीय सेमिनार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है । उक्त सम्मेलन में शामिल होने के लिए परशुराम पाल बुधवार को रवाना हो गए ।
बताते चलें कि परशुराम पाल जी पिछले कई वर्षों से भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़े हुए हैं पूरे सोनभद्र से इस विश्व स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने वाले वे एकमात्र अभिकर्ता हैं उनकी इस उपलब्धि पर आसपास के ग्रामीण सहित क्षेत्रीय संभ्रांत जनों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया ।।










