मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने तहसील दिवस के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र द्वारा विकासखंड चोपन के कतिपय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा कंपोजिट विद्यालय कोठा टोला और कंपोजिट विद्यालय बाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। दोनो विद्यालयो के शिक्षण व्यवस्था से संतुष्ट दिखी । उन्होंने बच्चों से पुस्तक रीडिंग कराई तथा गणित के सवाल भी पूछे।बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिए ।खंड शिक्षा अधिकारी चोपन भी साथ रहे। सी डी ओ द्वारा कम्पोजिट विद्यालयों के शिक्षकों के कार्यों की सराहना की ।











