ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन पर फाउंडेशनल लर्निंग एंड न्यूमेरेसी (FLN ) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा जी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में कक्षा 1,2,3,4 में एन सी आर टी की पुस्तकों पर आधारित नवीन पाठ्य पुस्तक से बेहतर ढंग से शिक्षण करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा ।यह प्रशिक्षण पांच दिवसीय है। इसमें सभी प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय के समस्त शिक्षक / शिक्षिका और शिक्षा मित्र प्रशिक्षित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नवीन किताबों को उपयोग कैसे किया जाना है ?विशेषकर भाषा ,गणित और अंग्रेजी विषय के संदर्भ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका,कार्य पुस्तिका,वार्षिक और साप्ताहिक ट्रैकर भरने की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण संदर्भ दाता के रूप में ज्ञान प्रकाश टीआरपी विज्ञान प्रशांत अवस्थी आरपी अंग्रेजी एवं पंचदीप आरपी गणित केआरपी के रूप में सीमा सिंह तथा मीरा सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण का अनुसरण राज्य संदर्भ समूह के सदस्य विद्यासागर द्वारा किया गया।











