विभाग फुटकर विक्रेताओं की मनमानी रोकने में असफल

म्योरपुर/पंकज सिंह
स्थानीय ब्लॉक के जामपानी लिलासी,कुदरी, सांगोबांध किरबिल ,आरगपानी सहित विभिन्न फुटकर खाद बीज विक्रेताओं के द्वारा 266 रुपए प्रिंट कीमत वाली यूरिया की बोरी 500 सौ से सात सौ रुपए में खुले आम बेची जा रही है।सहकारी समिति में खाद ना मिलने से परेशान किसान फुटकर दुकानों से यूरिया ऊंची कीमत पर खरीदने को मजबूर है।किसानों ने बताया कि फुटकर खाद बीज विक्रेताओं पर विभागीय अंकुश नहीं लगाया जा रहा है जिससे मनमानी लुट मची है।कमलेश, गुड्डू बृजेश,सुनील प्रमोद नेहा,शुकबरिया आदि ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी है लगातार बारिश हो रही है लेकिन उसमें समसे बड़ी समस्या खाद की हो रही है।पता नहीं फुटकर विक्रेताओं को खाद मिल जा रहा है लेकिन हम किसान खाद के लिए भटक रहे है जिसका फायदा फुटकर विक्रेता उठा है एक तरफ नियम यह है कि कोई भी वस्तु रिटेल मूल्य से ज्यादा में नहीं बेचा जा सकता दूसरी तरफ बेलगाम दाम से किसानों की कमर तोड़ी जा रही है किसानों ने कहा कि इसका असर हम अलगी चुनाव में मतदान के समय दिखाएंगे।किसानों की जेब खाली करने वालों को भी कीमत चुकानी होगी।।लैंप्स सचिव नारायण पटेल का कहना है कि ऊंची कीमत पर खाद बेचना गलत है।इसके लिए जिले की टीम निगरानी कर रही है शिकायत मिलने पर कार्यवाही होगी










